एथिक्स कमेटी ने चीरहरण किया-महुआ मोइत्रा

नई दिल्ली. ‘‘कैश फॉर क्वेरी’’ के मामले में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने आज संसद की एथिक्स कमेटी के सामने पेश हुई। पूछताछ के बीच सवालों से नाराज महुआ कमेटी की बैठक छोड़कर तमतमाती हुई बाहर निकल आयी। उन्होंने कहा है कि एथिक्स कमेटी की आज की कार्यवाही घृणित, अनैतिक और पूर्वाग्रहपुण थी। महुआ ने बताया कि कमेटी ने सुनवाई के नाम पर चीरहरण किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिख पत्र में महुआ मोइत्रा ने एथिक्स कमेटी ने अध्यक्ष की पूछताछ की तुलना वस्त्रहरण से की और साथ कहा है कि कमेटी को खुद को आचार समिति के अलावा किसी दूसरे नाम से बुलाना चाहिये। क्योंकि इसमें कोई नैतिकता नहीं बची है। महुआ ने एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष सोनकर पर वस्त्रहरण और चीरहरण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा है कि मैंने अभी तक यह कहावत सुनी थी। लेकिन आज इसका सामना भी करना पड़ा।
मोइत्रा ने सोनकर पर एक स्क्रिप्ट पढ़ने और उनसे बहुत व्यक्तिगत सवाल पूछने का आरोप लगाया है। जैसे कि उन्होंने रात में फोन पर किससे बात की थी। उन्होंने कहा कि कमेटी के अध्यक्ष जिस तरह से पूछताछ कर रहे थे। ऐसा लग रहा था कि उन्हें इससे आनंद मिल रहा हो। उनका कहना है कि वह अपना बयान हलफनामे के तौर पर स्पीकर के सामने रखने को तैयार है। ताकि उन पर सवालों से बचने का अरोप न लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *