भाजपा सरकार किसान विरोधी है, हमारी सरकार आई तो सारी फसल एमएसपी पर ही खरीदेंगे-सुरेन्द्र राजपूत

ग्वालियर. मध्यप्रदेश में इन दिनों किसानों को नीम कोटिड यूरिया, पानी, बिजली और खाद नहीं मिल रहा है यह केन्द्र सरकार किसानों विरोधी है यह केन्द्र सरकार देश किसानों के लिये 3 किसान विरोधी कानून लेकर आई खरगोन में किसानों गोली चलवाई देश केन्द्रीय कृषि मंत्री 750 किसनों के हत्यारे है। इसमें अंर्तराष्ट्रीय साजिश में 3 किसान कानून क्यों लेकर आई। यह पार्टी सड़क पर हाथ-पैर चलाना जानती है जबकि हमारी पार्टी समस्याओं का समाधान करती है। यह आरोप पत्रकारवार्ता में राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेन्द्र राजपूत ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए लगाये। इस मौके पर आरपी सिंह, राम पांडे, अनुमा आचार्य और सुबोध दुबे मंचासीन थे।
किसानों की हत्या कर रही है प्रदेश सरकार
मप्र में किसानों को खाद, पानी, और बिजली नहीं मिल रही है इससे किसान आत्महत्या कर रहे है। इसके लिये कृषिमंत्री जिम्मेदार है। यह अपने प्रदेश की समस्या का समाधान नहीं कर पाये देश की समस्या के लिये जिम्मेदार है।
कांग्रेस की सरकार ने बनाई
राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेन्द्र राजपूत ने बताया है 70 वर्षो में हमारी कांग्रेस सरकार ने कृभको और ओसवाल बनाई जिससे किसानों के लिये मददगार साबित होती है। हमारी सरकार आई तो हम सभी फसलें एमएसपी पर ही खरीदेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *