कारोबारी के ड्राइवर के यहां बोरे में 3.50 करोड मिले

भिलाई. रायगढ के एक कारोबारी के यहां पर ड्राइवर काम करने वाले व्यक्ति के घर पर ईडी ने दबिश दी। गुरूवार की शाम करीब 6 बजे ईडी के अफसर वहां पहुंचे। अभी भी ईडी के अधिकारी जांच व घर में उपस्थित लोगों से पूछताछ कर रहे। हाउसिंग बोर्ड जामुल के ब्लॉक 15 में क्वार्टर नंबर 17 निवासी आसिम दास उर्फ बप्पा के घर पर ईडी की टीम ने दबिश दी। बताया जा रहा है कि आसिम दास रायगढ के एक कारोबारी के यहां ड्राइवर का काम करता है। वो किसके यहां काम करता है और ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
बोरे में मिले भारी मात्रा में नोट
यह भी बताया जा रहा है कि गुरूवार को दोपहर में करीब 3.30 बजे कुछ युवक एक बोरे में कुछ लेकर उसके घर पर पहुंचे और बोरे को वहीं छोडकर चले गए थे। चर्चा है कि बोरे में भारी मात्रा में नोट थे। वहीं इसमें कुछ जरूरी दस्तावेजों के होने की भी आशंका जताई जा रही है।
ईडी के अधिकारी जांच में जुटे
ईडी के अधिकारी तीन गाडियों से वहां पहुंचे और जांच शुरू की है। ये मामला किसी घोटाले से जुडा है या फिर महादेव बुक सट्टा के हवाला से ये भी स्पष्ट नहीं हो सका है। अर्धसैनिक बलों के जवानों के साथ पहुंचे ईडी के अधिकारी जांच में जुटे हुए है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *