इमरती देवी के खिलाफ भारत निर्वाचन आयोग में शिकायत

ग्वालियर. मध्य प्रदेश की राजनीति में सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहने वाली इमरती देवी के एक बार मुश्किल में फंस गई है। ग्वालियर जिले की डबरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी की भारत निर्वाचन आयोग से शिकायत की गई है। शिकायत में कहा गया है कि भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी ने अपना अपराधिक रिकार्ड छिपाया है। भाजपा प्रत्याशी इमरती पर सात अपराधिक मामले दर्ज हैं। इमरती देवी के खिलाफ 7 मुकदमों में से 6 मुकदमें डबरा सिटी थाने में और 1 मुकदमा पिछोर थाने में दर्ज हैं। नामांकन निरस्त कर अपराधिक केस दर्ज करने की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *