दो माह में खोजे 35 लाख 48 हजार रूपये 151 मोबाइल

ग्वालियर। प्रतिदिन मोबाइल गुम होने के संबंध आवेदन प्राप्त हो रहे है। जिस पर से एसपी द्वारा एएसपी ऋषिकेष मीणा को उक्त मोबाइलों को सायबर सेल ग्वालियर की टीम से टेªस कराकर उनकी शीघ्र बरामदगी कराने हेतु निर्देशित किया गया।
डीएसपी अपराध शियाज़ केएम डीएसपी अपराध नागेन्द्र सिंह सिकरवार ने थाना प्रभारी अपराध शाखा टीआई अमर सिंह सिकरवार एवं प्रभारी सायबर सेल द्वारा मोबाइल गुम होने संबधी प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु सायबर सेल की टीम को लगाया गया। सायबर सेल टीम द्वारा उक्त आवेदनों पर सत्त कार्यवाही करते हुये विभिन्न कम्पनियों के 151 मोबाइलोें को ट्रेस कर बरामद किया गया। सायबर सेल की टीम ने माह सितम्बर-अक्टूबर 2023 में लगभग 35 लाख 48 हजार रूपये कीमत के 151 मोबाइल बरामद किये जो कि एप्पल, ओपो, वनप्लस, सेमसंग, वीवो, टेक्नो, रेडमी, रीयलमी, एमआई आदि कंपनियों के है। उक्त मोबाइलों को ग्वालियर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों व सायबर सेल की टीम द्वारा मोबाइल मालिकों को सुपुर्द किया गया। उक्त सभी मोबाइलों को ग्वालियर, गुना, भिण्ड, मुरैना, शिवपुरी, दतिया, भोपाल, एवं उ.प्र., दिल्ली, बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश, झारखण्ड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात आदि स्थानों सेे ट्रेस किया जाकर बरामद किये गये थे। मोबाइल वापस मिलने पर सभी मोबाइल धारकों के चेहरे पर पुनः मुस्कान लौट आई। सभी मोबाइल मालिकों द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं सायबर सेल की टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *