महुआ मोइत्रा का दुबई 74 बार लॉग-इन हुआ संसदीय अकाउंट
नई दिल्ली. पैसे लेकर संसद में प्रश्न करने के आरोपों में घिरी तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा की परेशानियां बढ़ती जा रही है। महुआ को आज लोकसभा की एथिक्स कमेटी के सामने पेशन होना है। लेकिन उससे पहले ही उनके संसद अकाउंट को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। भाजपा के नजदीकी ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांद महुआ मोइत्रा का संसदीय अकाउंट दुबई से 47 बार एक्सेस किया गया था।
यह खुलासा लोकसभा की आचार ससिमति सके समक्ष टीएमसी नेता की निर्धारित पेशी एक दिन पूर्व हुआ है। महुआ सुप्रीम कोर्ट के वकील जय अनंत देहाद्राई द्वारा लगाये गये ‘‘कैस फॉर क्वेरी’’ के आरोपों का सामना कर रही हैं। महुआ मोइत्रा ने स्वीकार किया उन्होंने लम्बे समय से नजदीकी दोस्त, व्यवसाई दर्शन हीरानंदानी के साथ अपने लॉग-इन क्रेडेंशियल साझा किये थे। हालांकि उन्होंने इस बात को सिरे सेस खारिज किया था कि इसका मकसद वित्तीय लाभ कमाना था।
