निर्वाचन आयोग ने 5 राज्‍यों में एग्जिट पोल के प्रसारण पर लगाई रोक

नई दिल्ली. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ, मध्य प्रदेश, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना की विधानसभाओं के साधारण निर्वाचन को द्रष्टिगत रखने हुए 7 नवंबर को पूर्वानह 7 बजे से गुरूवार 30 नवंबर को अपरान्ह 6.30 बजे तक निर्वाचन के संबंध में किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल के संचालन करने, प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा इसके परिणाम के प्रकाशान, प्रचार या किसी अन्य तरीके से उसका प्रसार करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
निर्वाचन आयोग द्वारा इस संबंध में जारी निर्देशों में कहा गया है कि लोग प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 126 के प्रावधानों के अनुसार इस अवधि के दौरान कोई एग्जिट पोल आयोजित करना, उसका परिणाम प्रकाशित करना व प्रचारित करना आयोग द्वारा अधिसूचित अवधि तक प्रतिबंधित रहेगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा यह भी स्पष्ट किया है कि इन राज्यों के विधानसभा निर्वाचन के प्रत्येक चरण में मतदान की समाप्ति के लिए नियत समय पर समाप्त होने वाले 48 घंटों के दौरान किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में किसी भी ओपीनियन पोल या अन्य किसी मतदान सर्वेक्षण के परिणामों सहित किसी भी प्रकार के निर्वाचन संबंधी मामले के प्रदर्शन पर प्रतिबंध रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *