हमास की कैद से छूटे कई विदेशी नागरिक, पहली बार खोला गया रफा बॉर्डर
नई दिल्ली. हमास और इजरायल के बीच चल युद्ध के दौरान मिस्त्र ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब तक गाजा में मानवीय सहायता भेजने के लिये खोली जा रही है। रफा बॉर्डर से गाजा में फंसे विदेशी नागरिकों का पहला बैच मिस्त्र पहुंच चुका है। दर्जनों लोगों के इस बैच में औरतें, बूढ़े और जवानों से लेकर बच्चे तक लोग भी शामिल है। 26 दिन पूर्व 7 अक्टूबर को शुरू हुई थी इजरायल और हमास जंग के बीच यह पहली बार है। जब मिस्त्र ने रफा बॉर्डर से लोगों को अपने देश में दाखिल होने की इजाजत दी है।
एक मिलियन बच्चे कर रहे पानी की किल्लत का सामना
यूनिसेफ के प्रवक्ता जेम्स एल्डर के मुताबिक गाजा में अभी 940 बच्चे लापता है। इनमें से कुछ के मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका है। यूनिसेफ का यह भी मानना है कि पानी की कमी के कारण बड़ी गाजा में बड़ी तादाद में बच्चों की मौत हो सकती है। यूएन की एजेंसी के मुताबिक गाजा में 1 मिलियन से अधिक बच्चों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि गाजा का दैनिक जल उत्पादन क्षमता के मुकाबले महज 5 प्रतिशत हो रहा है।
