विधानसभा आम निर्वाचन- नाम वापसी के लिये 02 नवम्बर आखिरी दिन 

अपरान्ह 3 बजे से पहले देनी होगी नाम वापसी की सूचना
ग्वालियर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित विधानसभा निर्वाचन कार्यक्रम के तहत जिले के सभी 6 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में नाम वापसी के लिये गुरूवार 02 नवम्बर आखिरी दिन है। कोई भी उम्मीदवार इस दिन अपरान्ह 3 बजे से पहले नाम वापसी की सूचना संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को दे सकता है। 3 बजे के बाद नाम वापसी की सूचना विधिमान्य नहीं होगी।
नाम वापसी की सूचना उम्मीदवार द्वारा स्वयं या उनके द्वारा लिखित रूप में अधिकृत कोई प्रस्तावक अथवा निर्वाचन अभिकर्ता द्वारा दी जा सकती है। नाम वापसी की सूचना चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित प्रारूप में देनी होगी, जिस पर उम्मीदवार के हस्ताक्षर होना आवश्यक है।
यहाँ नवीन कलेक्ट्रेट स्थित जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों के कक्षों में नाम वापसी की प्रक्रिया संपादित होगी। नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा अभ्यर्थियों की सूची सूचना पटल पर प्रकाशित की जायेगी। इसी कड़ी में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के तहत चुनाव चिन्हों का आवंटन भी संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *