धुंध की वजह से करबाचौथ की शाम को देर से दिखाई देगा चांद

नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में इन दिनों प्रदूषण की वजह से आसमान में धुंध देखने को मिल रही है। नई दिल्ली में आज लगातार 5वें दिन हवा का स्तर बेहद खराब दर्ज किया गया है। यानी 5 दिन से दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार दर्ज किया जा रहा है।
सुबह और शाम के समय हवा में प्रदूषण कास्तर बढ़ने के साथ आसमान में धुंध की चादर छायी रहती है। वहीं आईएमडी ने कोहरे का पूर्वानुमान भी जताया है। ऐसे में करबाचौथ के मौके पर चांद पर भी प्रदूषण का प्रभाव देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *