उमा भारती बोलीं- मैंने शिवराज को पावर ऑफ अटॉर्नी दे दी

भोपाल. उमा भारती ने कहा, ‘चुनाव में प्रचार के लिए मैंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पावर ऑफ अटॉर्नी दे दी है। वे जहां चाहे चुनावी प्रचार में मेरा उपयोग कर सकते हैं।’ 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा- इस बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से पूछा जाए। मेरे बोलने का टर्न अब पूरा हो गया है।
उमा भारती टीकमगढ़ में हैं। उनके भतीजे राहुल लोधी जिले की खरगापुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी हैं। गुरुवार शाम को उमा ने यहां भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के सवालों के जवाब दिए। टीकमगढ़ में पार्टी छोड़ने वाले पूर्व विधायक केके श्रीवास्तव और पूर्व बैंक अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी को मानने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘मैं यहां किसी को मनाने नहीं आई हूं। यह काम प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और हितानंद शर्मा का है। पार्टी छोड़ने वालों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *