तीन चेक पोस्टो पर 20 करोड के सोने-चांदी के जेवर जब्त

रतलाम. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद से 50 हजार रुपये से अधिक की राशि और सोना व चंादी ले जाने वालों की आए दिन धरपकड की जा रही है। मध्य प्रदेश व राजस्थान की सीमा पर सरवन थाना क्षेत्र के कुंडा चेक पोस्ट, स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के सालाखेडी और बिलपांक थाना क्षेत्र के सातरूंडा चेक पोस्ट पर करीब 20 करोड रुपये के सोने-चांदी के जेवर जब्त किए गए है।
दो वाहनों और एक बस में चेकिंग
एसएसटी व एफएसटी टीमों ने यह कार्रवाई दो वाहनों और एक बस में चेकिंग के दौरान की। तीनों मामले अग्रिम जांच के लिए आयकर व जीएसटी विभाग को सौंपे गए है। सुबह 11 से 12 बजे के बीच कुंडा चेक पोस्ट से रतलाम के एक व्यापारी का सोना व चांदी लेकर जा रहे वाहन एमपी 09/जीएच 6622 में करीब 13 करोड 80 लाख के 16 किलो 627 ग्राम सोने व 159 किलो 800 ग्राम चांदी के जेवर पाए गए।
वाहन में मिले 6.30 करोड रुपये के सोने-चांदी के जेवर
इधर स्टेशन रोड थाना क्षेत्र की मूह-नीमच हाईवे से लगी सालाखेडी पुलिस चौकी चेक पोस्ट पर एक वाहन में करीब 6.30 करोड रुपये के सोन-चांदी के जेवर पाए गए। ड्राइवर सहित तीन लोगों से पूछताछ की गई तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने बताया कि उक्त जेवर लेकर मुंबई से इंदौश्र आए थे और इंदौर से डिलीवरी वाहन से रतलाम के अलावा मंदसौर व नीमच के व्यापारियों को देने के लिए जा रहे थे। उनके पास रतलाम, मंदसौर, नीमच के 30 से 35 व्यापारियों के नाम की रसीद भी मिली है। आयकर व जीएसटी विभाग जांच कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *