डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे का इस्तीफा मंजूर

भोपाल. मध्यप्रदेश सरकार ने डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। हाईकोर्ट के दखल के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने लम्बे समय के बाद यह फैसला लिया है और इसके साथ ही विभागीय जांच भी समाप्त कर दी गयी है।
सामान्य प्रशासन विभाग जारी आदेश में कहा है कि निशा बांगरे डिप्टी कलेक्टर जिला छतरपुर ने त्यागपत्र स्वीकार किये जाने का निवेदन किया था। राज्य सरकार 2018 बैच की अधिकारी निशा बांगरे का शासकीय सेवा से इस्तीफा स्वीकृत करता है और उनके विरूद्ध जांच में प्रचलित विभाग जांच प्रकरण 23 अक्टूबर को ही अलग से आदेश जारी किया जा चुका है।
मुख्यमंत्री शिवराज सरकार ने सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के आदेश के पालन में निशा बांगरे का त्याग पत्र मंजूर कर लिया गया है और साथ ही विभागीय इनक्वायरी भी समाप्त कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *