प्रियंका गांधी 28 अक्टूबर को MP आएंगी, चुनावी सभा को संबोधित करेंगी

दमोह. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 28 अक्टूबर को दमोह आएंगी। वे यहां चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। दरअसल दशहरा पर्व के बाद कांग्रेस प्रचार अभियान तेज करने जा रही है। इसी के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी प्रदेशभर में दौरे करेंगे। कमलनाथ 24 अक्टूबर को छिंदवाडा जाएंगे। वे 26 अक्टूबर को छिंदवाडा में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इसके बाद 27 अक्टूबर को बैतूल के शाहपुर, 29 अक्टूबर को रायसेन, कुरवाई और 30 अक्टूबर को इंदौर में रैली और जनसभा करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *