शमी पूजन कर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शमी वृक्ष से तलवार लगाते ही सरदारों ने लूटी सोना जैसे पत्तियां
ग्वालियर. हर वर्ष की भांति सोमवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विजयादशमी मनायी है। विजयादशमी के मौके पर सिंधिया राजघराने के मुखिया ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी 200 वर्ष से अधिक पुरानी परंपरा व राजशाही ठाट के साथ दशहरा पूजन किया है। पारंपरिक राजसी पोशाक में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सिंधिया खानदान के युवराज अपने पुत्र महाआर्यमन के साथ दशहरा पूजन किया।
मांढरे की माता के सामने मैदान में शमी वृक्ष के पास बैठकर सिंधिया परिवार के राजपुरोहित ने विधि-विधान के साथ पहले पूजन किया और जैसे ही सिंधिया ने शमी वृक्ष पर तलवार चलाई तो टूट गिरे सोना (शमी की पत्तियां) को मराठा सरदारों ने लूटा, एक अद्भुत नजारा होता है।
इससे पहले सुबह सिंधिया आर्यमन के साथ गोरखी स्थित देवघर पहुंचे और यहां उन्होंने राजसी चिन्हों का पूजन किया। हर वर्ष सिंधिया घराने के मुख्या यहां आकर पूजा करते हैं इस अवसर पर सिंधिया ने सभी शहरवासियों को दशहरे की शुभकामनायें दी और यहां पर आपको बताना उचित होगा वैसे पूरे ग्वालियर समेत अन्य शहरों में दशहरा मंगलवार 24 अक्टूबर को मनाया जायेगा।

