सिंधिया राजघराने में मनायी गयी विजयादशी, शस्त्र पूजन कर मनाया दशहरा
ग्वालियर. केन्द्रीय मंत्री व सिंधिया राजघराने के मुखिया ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गोरखी स्थित देवघर पहुंचकर विजयादशमी का पूजन किया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने सुपुत्र महाआर्यमन सिंधिया के साथ ही शाही पारंपरिक लिबास में देवस्थान पहुंचे। यहां शस्त्र पूजन कर विजयादशमी का पूजन किया और यहां सिंधिया परिवार के राजपुरोहित ने उन्हें विधि विधान के साथ पूजन करवाया है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया के पहुंचने से पहले वहां उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे भी पहुचंी थी। उन्होंने नवमी की पूजा कर कन्या भोज भी कराया था। मराठा परिवार में तिथि के आधार पर दोपहर के बाद से ही दशहरा मनाया जा रहा है। जबकि पूरे शहर का पर्व मंगलवार को मनाया जायेगा।
