दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, 5 मंत्रियों के टिकट कटेंगे

भोपाल. भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली में हुई। बैठक में मध्य प्रदेश की बाकी 94 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लग सकती है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगुवाई में बुलाई गई इस बैठक में पीमए नरेंद्र मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। भाजपा शुनिवार को सूची जारी कर सकती है। जो सीटें घोषित होना बाकी है उसमें सीटिंग विधायकों के साथ हारी हुई सीटें भी शामिल है। बैठक में शामिल होने के लिए सीएम शिवराज, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा दिल्ली पहुंचे। यहां भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री भूपेद्र यादव, सह प्रभारी व केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय समेत अन्य नेता भी मौजूद रहे।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली में चल रही है। इसमें प्रत्याशियों को लेकर चर्चा की जा रही है। - Money Bhaskar
इन मंत्रियों की सीट पर फैसला संभव
शिवराज सरकार के 9 मंत्रियों की सीट पर टिकट का ऐलान होना बाकी है। इसमें मंत्री उषा ठाकुर, इंदर सिंह परमार, गौरीशंकर बिसेन, ओपीएस भदौरिया, रामखेलावन पटेल, सुरेश धाकड, बृजेंद्र सिंह यादव और महेंद्र सिंह सिसोदिया का टिकट होल्ड रखा है। वहीं यशोधरा राजे सिंधिया ने स्वास्थ्य कारणों से चुनाव लडने से मना कर दिया है।
कुछ मंत्रियों के टिकट कट सकते है
पार्टी सूत्रों का कहना है कि कुछ मंत्रियों के टिकट अंतिम दौर में काटे जा सकते है। इनकी संख्या 5 तक हो सकती है। इसका कारण सर्वे रिपोर्ट में उनकी परफॉर्मेंस ठीक नहीं होना बताया जा रहा है। यह बात भी चर्चा में है कि दो मंत्रियों की स्थिति ठीक नहीं होने के बावजूद टिकट मिल सकता है क्योंकि उनके विकल्प के तौर पर अच्छें कैडिडेट नहीं मिल रहे है। माना जा रहा है कि जातिगत और क्षेत्रीय समीकरण के चलते फंसने वाली सीटों को छोडकर बाकी सीटों के प्रत्याशियों के नाम पार्टी जारी कर देगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *