5 राज्‍यों के चुनाव को लेकर सट्टा बाजार में बढ़ी हलचल

रायपुर. महादेव आनलाइन सट्टा एप देशभर में तेजी से फैल गया है। क्रिकेट मैच सहित अन्य गेम के साथ ही पांच राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर भी दांव लगना शुरू हो गया है। एप में बकायदा भाजपा, कांग्रेस, आप सहित अन्य राजनीतिक दलों को मिलने वाली सीटों पर जीत के लिए दांव लगाने का विकल्प दिया गया है। 100 रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक की राशि एक बार में इसमें लगाई जा सकती है।
कांग्रेस और भाजपा की सीटों की संख्या भी लगभग तय की गई हैं। मध्यप्रदेश में 103 से कम सीटें जीतने पर 100 में 100 रुपये, जबकि 106 या उससे ज्यादा सीटें जीतने पर भी 100 में 100 रुपये दिए जा रहे हैं। वहीं, राजस्थान में 114 सीटों से लेकर 116 सीटों तक का भाव भाजपा के लिए और कांग्रेस के लिए 69 से 71 सीटों का भव तय किया गया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में तो बीजेपी और कांग्रेस की सम या विषम सीटों के हिसाब से 98 और 100 रुपये का भाव तय किया गया है। बता दें कि महादेव एप के मुख्य संचालक भिलाई निवासी सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल दुबई में हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया है।
पुलिस और ईडी की कार्रवाई जारी
छत्तीसगढ़ के अलावा दूसरे राज्यों की पुलिस ने महादेव सट्टा एप के संचालकों पर कार्रवाई कर रही है। रायपुर, दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर से सबसे ज्यादा आरोपित पकड़े गए हैं। ये आइडी लेकर सट्टे का संचालक करते हैं। करोड़ों के लेन-देन की बात सामने आने के बाद ईडी ने भी केस में जांच शुरू की। छत्तीसगढ़ सट्टे का संचालन, हवाले की रकम को यहां से बाहर तक पहुंचाने वाले चार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *