चुनाव से पूर्व मारा गया नक्सली लीडर के कब्जे से मिली एके-47
बीजापुर. विधानसभा चुनाव से पूर्व छत्तीगढ़ के बीजापुर में एक बड़ी नक्सली मुठभेड़ हुई है। इसमें एक बड़ा नक्सल लीडर मारा गया है और साथ ही पुलिस को एके-47 भी बरामद हुई है। मुठभेड़ तड़के मद्देड क्षेत्र के बंदेपारा के जंगलों में हुई है। कार्यवाही संयुक्त रूप से डीआरजी, बस्तर फाइटर ने की। मामले की जानकारी एएसपी चंद्रकांत गवर्णा ने दी है।
एके-47 हुई बरामद
ऐसा बताया जा रहा है नक्सली का शव मुठभेड़ के घटनास्थल से ही बरामद किया गया है। इसका नाम डीवायसीएम नागेश का बताया जिा रहा है। मुठभेड स्थल से ही पुलिस को एके-47 हथियार भी बरामद किया गया है। यानी इससे साफ है कि नक्सलियों के पास हथियार हैं।
विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे नक्सली
एक ओर बीजापुर में मुठभेड़ हुई दूसरी ओर सुकमा में नक्सलियों ने चुनाव का बहिष्कार किया है। इसके लिये उन्होंने बैनर पोस्टर लगाये हैं। यह मामला सुकमा जिला मुख्यालय से महज 6 किमी दूर का है। यह पोस्टर बैनर गोलागुड़ा के पास मुख्य मार्ग पर लगाये गये थे। हालांकि जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बैनर पोस्टर जब्त किये हैं।
