चुनाव को लेकर MP के सभी चेक पोस्ट पर 24 घंटे मुस्तैदी, बडे लेनदेन पर नजर

भोपाल. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अवैध धन, हथियार और ड्रग्स जैसे अनुचित साधनों का उपयोग रोकने के लिए पुलिस ने प्रदेश भर में कडे प्रबंध किए है। दूसरे राज्यों से लगी प्रदेश की सीमाओं पर 225 चेक पोस्ट बनाए है जो 24 घंटे काम कर रहे है।
सामान्य से हटकर लेनदेन पर नजर
पुलिस ने आयकर, आबकारी, बैंकों और वाणिज्यिक कर विभाग को भी कहा है कि सामान्य से हटकर कोई लेनदेन या प्रक्रिया होती है तो तुरंत सूचित किया जाए। इस तरह बैंकों के माध्यम से बडे जमा-निकासी और लेनदेन पर नजर रहेगी। निर्वाचन आयोग ने भी बैंकिंग संस्थाओं को बडे और संदिग्ध लेनदेन पर नजर रखने को कहा है।
वाहनों की गंभीरता से जांच
सभी चेक पोस्ट पर गंभीरता से वाहनों की जांच की जा रही है। निगरानी के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक योगेश देशमुख को नोडल अधिकारी बनाया गया है। पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि चेक पोस्ट और बढाए जा रहे हैं। आबकारी विभाग को मदिरा दुकानों पर नजर रखने के लिए निर्देश दिए गए है।
रेल मार्ग पर भी नजर
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सडक मार्ग के अलावा रेल मार्ग पर भी नजर है। रेलवे पुलिस विशेष दस्ता बनाकर ट्रेनों में जांच कर रही है। पुलिस की नारकोटिक्स शाखा ने ड्रग के अवैध कारोबार के संवेदनशील क्षेत्र (हॉटस्पाट) चिह्नित कर उनकी सूची निर्वाचन आयोग को दी है साथ ही तस्करों की धरपकड करने के लिए सतर्कता भी बढा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *