वारासिवनी के निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल बीजेपी में शामिल, सीएम हाउस में सदस्यता ली

भोपाल. बालाघाअ जिले के वारासिवनी से निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल बीजेपी में शामिल हो गए है। उन्होंने भोपाल में सीएम हाउस पहुंचकर सीएम शिवराज सिंह और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के सामने बीजेपी की सदस्यता ली।
प्रदीप जायसवाल 2018 के चुनाव में कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर नाराज होकर निर्दलीय लडकर चुनाव जीते थे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी और सीएम शिवराज के साले संजय सिंह मसानी को हराया था। जायसवाल कमलनाथ सरकार मंे खनिज मंत्री रह चुके है। कांग्रेस सरकार गिरने के बाद उन्होंने भाजपा सरकार को समर्थन दिया था। शिवराज सरकार में उन्हें खनिज विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *