पंजाब में पकडे गए लश्कर के 2 आतंकी, बडी मात्रा में बम व बारूद बरामद

पंजाब. पुलिस ने आज जम्मू कश्मीर के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है, जिनका ताल्लुक लश्कर-ए-तैयबा से है। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने दोनों आतंकवादियों के पास से दो आईईडी, दो हैंड ग्रेनेड, एक पिस्टल, दो मैगजीन, 24 जिंदा कारतूस, एक टाइमर स्विज, 8 डेटोनेटर, और 4 बैटरियां बरामद किए है। त्योहारी सीजन में दोनों आतंकवादी पंजाब में किसी बडी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। आतंकी मॉड्यूल को लश्कर-ए-तैयबा का सक्रिय सदस्य फिरदौस अहमद भट नियंत्रित करता था। आतंकवादियों से पूछताछ की जा रही है। पंजाब के पुलिस निदेशक गौरव यादव ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हीुए कहा कि एक बडी सफलता में, एसएसओसी अमृतसर ने केंद्रीय एजेंसी के साथ एक संयुक्त अभियान में एक एलईटी मॉड्यूल का भंडाफोड किया और दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया, जो जम्मू कश्मीर के निवासी है।
इस बडी गिरफ्तारी के बाद पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि एसएसओसी-अमृतसर ने केंद्रीय एजेंसी के साथ एक संयुक्त अभियान में एक लश्कर मॉड्यूल का भंडाफोड किया और 2 लोगों को गिरफ्तार किया जो जम्मू कश्मीर के निवासी है। 2 आईईडी, 2 हैंड ग्रेनेड, 2 मैगजीन के साथ 1 पिस्तौल, 24 कारतूस, 1 टाइमर स्विज, 8 डेटोनेटर और 4 बैटरियां बरामद की गईं। आतंकी मॉड्यूल को लश्कर-ए-तैयबा का सक्रिय फिरदौस अहमद भट संभालता था। पंजाब में शांति भंग करने की कोशिश कर रहे आतंकी मॉड्यूल को बडा झटका लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *