ग्वालियर में नोवा घी प्रतिष्ठानों पर 5 ठिकानों आईटी की रेड

ग्वालियर. बुधवार की सुबह 6 बजे दालबाजार स्थित नोवा घी डिस्ट्रीब्यूटर मोहन अग्रवाल के निवास पर आईटी की टीम ने पुलिस बल के साथ दस्तक दी। पहले शहर में चर्चा थी कि यह कार्यवाही सीबीआई की है। जैसे -जैसे समय बढ़ता गया उसी के साथ स्थिति साफ हो गयी छापे की सीबीआई न होकर आयकर विभाग की टीम की है। दालबाजार के मैनावाली गली स्थित मोहन ट्रैडिंग कंपनी का नीचे ऑफिस और ऊपर निवास है। अभी फिलहाल इनकम टैक्स की टीम दस्तावेजों की जांच में जुटी है।
ग्वालियर में 5 ठिकानों पर आईटी की रेड
ग्वालियर में मैनावाली गली स्थित डिस्ट्रीब्यूटर मोहना ट्रेडिंग कंपनी, चेतकपुर, मालनपुर और गांधीनगर में आईटी की टीम दस्तावेज तलाशने में जुटी हुई है।
नोवा का मुख्यालय
आपको बता दें कि मोहनलाल मालनपुर स्थित नोवा घी के डिस्ट्रब्यूटर है। नोवा डेयरी प्रॉडक्स बनाते है। जिसका मुख्यालय नई दिल्ली स्थित अरूणा आसिफ अली मार्ग कुतूब इंडस्ट्रियल एरिया संस्कृति भवन की दूसरी मंजिल स्टरलिंग एग्रो इंडस्ट्रियल के नाम से संचालित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *