कैलाश विजयवर्गीय ने की CM शिवराज की तारीफ

इंदौर. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सीएम शिवराज सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अच्दे तरीके से सरकार चलाई है। उनकी बनाई कई योजनाओं का दूसरे प्रदेशों ने अनुसरण किया है। इनमें कांग्रेस शासित राज्य भी है। वे अच्छे प्लानर है। पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट करने को लेकर पूछे सवाल पर विजयवर्गीय ने कहा कि सिर्फ इतना कहूंगा जो भी होगा भाजपा का कार्यकर्ता होगा। विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा जीत को लेकर आश्वस्त है। कांग्रेस द्वारा अब तक प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं करने को लेकर विजयवर्गीय ने कहा कांग्रेस सूची घोषित करने के लिए श्राद्ध पक्ष खत्म होने का इंतजार कर रही है। जनहित के कार्यों में क्या मुहूर्त देखना।
राहुल का प्रदेश में आना हमारे लिए फायदेमंद
विजयवर्गीय ने कहा कि मप्र में राहुल गांधी का कोई प्रभाव नहीं है। पिछले चुनाव में भी उन्होंने किसानों का कर्ज चुकाने, बेरोजगार भत्ता जैसी घोषणाएं की थी लेकिन वे इसे पूरा नहीं कर सके। प्रदेश में राहुल गांधी के प्रचार के लिए आने को लेकर विजयवर्गीय ने कहा कि उनका आना भाजपा को फायदा पहुंचाएगा। सनातन को लेकर महासचिव ने कहा कि जो लोग इसे खत्म करने का सपना देख रहे है वे खुद समाप्त हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *