बंगाल में ममता बनर्जी के नजदीकियों के 12 जगह पर सीबीआई के छापे

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में सीबीआई और ईडी लगातार ममता बनर्जी की परेशानी बढ़ा दी है। शिक्षक भर्ती घोटाले में ममता बनर्जी के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी से लेकर उनके कई नजदीकियों नेता जेल भेजे जा चुके है। इस दौरान अब सीबीआई ने नगर पालिकाओं में करोड़ों रूपये की भर्ती के मामले में जांच तेज कर दी है। इस दौरान रविवार को पश्चिम बंगाल के मंत्री और कोलकाता के महापौर फिरहाद हकीम के आवास पर तलाशी ली। इसी जांच के सिलसिले में सीबीआई अधिकारियों की एक दूसरी टीम तृणमूल कांग्रेस के विधायक मदन िमत्रा के आवास पर पहुंची। उनके आवासों की बाहरी रिंग को केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों ने पूरी तरह से घेर लिया है। दोनोुं ही नेता ममता बनर्जी के बेहद करीबी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *