आखिर कौन है यह लड़की, इस लड़की के साथ हमास के आतंकी बने जानवर

महिला की लाश के साथ हमास ने की बर्बरता (तस्वीर- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली. इजराइल में शनिवार की सुबह जो हमला हुआ उससे पूरी दुनिया हिल गयी। हमास के आतंकियों ने कुछ ही मिनट में 5 हजार रॉकेट दागे। उसके दर्जनों हथियारबंद आतंकी दक्षिणी इजराइल में घुस गये। यहां आम नागरिकों को अपहरण कर लिया। जिनमें महिलाओं और बच्चों की संख्या सबसे अधिक है। इसके तमाम वीडियो से सोशल मीडिया भरा पड़ा हुआ है। इनमें खून से लथपथ महिलायें रोती बिलखती दिखाई दी और हमास के आतंकी उन पर अपना जोर दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
ऐसे ही एक वीडियो ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। इसे जिसने भी देखा है उसी का दिल दलह उठा है। वीडियो में एक लड़की की लाश को ट्रक पर रखा हुआ देखा जा सकता है। इस पर आतंकी बैठे हैं। वह लाश के कपड़े उतरते हैं, उस पर थूकते हैं। बंदूकें दिखाकर इजराइल पर हमले का जश्न मनाते हैं। वह इस दौरान ‘अल्ला हूं अकबर’ के नारे भी लगाते हैं इनका मानना था कि इन्होंने इजराइल की महिला सैनिक को पकड़ा है। लेकिन अब इस लड़की की पहचान हो गयी है। उसके साथ जो कुछ हुआ, उससे उसका पूरा परिवार गहरे सदमे में हैं। यह लड़की जर्मनी निवासी है एक टैटू आर्टिस्ट शानी लाउक थी। जो इजराइल में म्यूजिक फेस्टिवल अटेंड करने आयी थी। हमास के लड़ाकों ने इजराइल में घुसपैठ की और अन्य लोगों के साथ ही शानी को भी अपहरण कर लिया। इसके बाद इन्होंने 30 वर्षीय शानी की हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *