नारकोटिक्स के अधीक्षक सेल्वा मुरूगन ने की आत्महत्या, पत्नी से हुआ था झगड़ा

ग्वालियर. देश के नारकोटिक्स अधीक्षक सेल्वा मुरूगन ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने 4 अक्टूबर को सल्फास मिलाकर कोलडड्रिंक पी ली थी और इसके बाद उन्हें उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के बीच 7 अक्टूबर को उनकी मौत हो गयी। इस घटना के बाद पूरे जिले में सनसनी फैल गयी। घटना मुरार थाना के एमराल्ड ग्रीन सिटी टाउनशिप की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ऐसा बताया जाता है कि मुरूगन ने गृह क्लेश के चलते यह खौफनाक कदम उठाया।

आपको बता दें कि, कुछ महीनों पहले ग्वालियर में नारकोटिक्स अधीक्षक सेल्वा मुरुगन का घर में पत्नी से झगड़ा हो गया था। झगड़े से नाराज होकर मुरूगन पत्नी से बोले कि वह ट्रेन से कटने जा रहे हैं। यह कहकर वे घर से निकल पड़े। ये देख पत्नी के होश उड़ गए थे। वह भी आनन-फानन में बदहवास रेलवे स्टेशन की तरफ भागी थी। पत्नी ने ग्वालियर रेलवे स्टेशन डायरेक्टर लालाराम सोलंकी, चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर बलराम मीणा को पूरा माजरा बताया। महिला की बात सुनकर स्टेशन डायरेक्टर ने फौरन आरपीएफ को इसकी जानकारी दी।
कुछ माह पूर्व भी मुरूगन पहले भी आत्महत्या करने रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। उनका पत्नी से मामूली बात पर झगड़ा हुआ था। इस झगड़े में बात इतनी बढ़ गयी थी कि नाराज होकर वह स्टेशन पहुंचे थे और दूसरी बार उनकी पत्नी भी बदहवास हालत में स्टेशन पहुंच गयी थी। उस समय उन्होंने रेलवे के अधिकारियों और आरपीएफ को घटना के बारे में बताया था। उनकी बात से आरपीएफ तुरंत अलर्ट हो गयी थी और उन्हें ढूंढ निकाला था। आरपीएफ ने उन्हें रोका और समझाइश देकर थाने ले आयी। उसने थाने में पति-पत्नी को समझाया था और दोनों के बीच सुलह कराकर घर भेज दिया था। पत्नी के साथ झगड़े की वजह पति के साथ किसी दूसरी महिला संपर्क में हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *