इस दिन आएगी कांग्रेस की लिस्ट, कमलनाथ ने दिए संकेत

भोपाल. मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची का इंतजार एक बार फिर बढ़ गया है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने दिल्ली में केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद ये जानकारी दी है। कमलनाथ ने कहा है कि चुनाव समिति की बैठक में 140 उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई है। बता दें कि दिल्ली में सोनिया गांधी के घर पर करीब ढ़ाई घंटे तक केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई जिसमें मध्यप्रदेश के कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर मंथन हुआ।
कमलनाथ ने बताया कब आएगी सूची
केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक होने के बाद कमलनाथ ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि बैठक में कांग्रेस के 140 प्रत्याशियों पर चर्चा हुई है। लेकिन अभी भी कुछ सीटों पर नाम फाइनल नहीं हुए हैं। कांग्रेस की सूची के लिए अभी और मंथन होना बाकी है और उसके बाद ही कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की जाएगी। कमलनाथ ने बताया कि प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने में अभी 4-5 दिनों का और वक्त लगेगा। कमलनाथ के इस बयान से साफ हो गया है कि पितृपक्ष में कांग्रेस की लिस्ट नहीं आएगी और नवरात्रि के पहले दिन कांग्रेस की पहली सूची जारी हो सकती है।
कांग्रेस की संभावित सूची
विजयपुर (श्योपुर)रामनिवास रावत (2018 में हारे)
सबलगढ़ (श्योपुर)बैजनाथ कुशवाह, विधायक
ग्वालियर पूर्व डॉ. सतीश सिकरवार, विधायक (उपचुनाव जीते)
ग्वालियर दक्षिण प्रवीण पाठक, विधायक
भितरवार (ग्वालियर)लाखन सिंह यादव, विधायक
डबरा (ग्वालियर)सुरेश राजे, (उपचुनाव जीते)
भाण्डेर (दतिया)फू लसिंह बरैया (उपचुनाव हारे)
चाचौड़ा (गुना)लक्ष्मण सिंह, विधायक
राघौगढ़ जयवर्धन सिंह, विधायक
अशोकनगर हरिबाबू राय (पहली बार मैदान में)
करेरा (शिवपुरी)प्रागीलाल जाटव, (उपचुनाव जीते)
पोहरी (शिवपुरी)कैलाश कुशवाह (बसपा से लड़ चुके)
बण्डा (सागर)तरबर सिंह लोधी, विधायक
जतारा (टीकमगढ़)किरण अहिरवार (19 में लोस हारीं)
चित्रकूट (सतना)नीलांशू चतुर्वेदी, विधायक
सतना सिद्धार्थ सुखलाल कुशवाह, विधायक
चुरहट (सीधी)अजय सिंह राहुल (2018 में हारे)
सिंहावल (सीधी)कमलेश्वर पटेल, विधायक
बरगी (जबलपुर)संजय यादव, विधायक
जबलपुर पूर्व लखन घनघोरिया, विधायक
जबलपुर उत्तर विनय सक्सेना, विधायक
जबलपुर कैंट अभिषेक चौकसे (कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष रहे)
जबलपुर पश्चिम तरुण भनोत, विधायक
शाहपुरा (डिंडोरी)भूपेंद्र मरावी, विधायक
डिंडौरी ओंकारसिंह मरकाम, विधायक
उदयपुरा (रायसेन)देवेंद्र सिंह पटेल, विधायक
तेंदुखेड़ा (नरसिंहपुर)संजय शर्मा, विधायक
छिंदवाड़ा कमलनाथ, विधायक
मुलताई (बैतूल)सुखदेव पांसे, विधायक
बैतूल निलय डागा, विधायक
लखनादौन (सिवनी)योगेंद्र सिंह बाबा, विधायक
भोपाल द. पश्चिम: पीसी शर्मा
भोपाल मध्य: आरिफ मसूद
देपालपुर: विशाल पटेल
इंदौर-1: संजय शुक्ला
राउ: जीतू पटवारी
सोनकच्छ: सज्जन वर्मा
सरदारपुर: प्रताप ग्रेवाल
गंधवानी: उमंग सिंगार
कुक्षी: सुरेन्द्र सिंह हनी बघेल
मनावर: हीरालाल अलावा
आगर: विपिन वानखेड़े
कालापीपल: कुणाल चौधरी
तराना: महेश परमार
सैलाना: हर्ष विजय गहलोत
भीकनगांव: झूमा सोलंकी
महेश्वर: विजय लक्ष्मी साधौ
कसरावद: सचिन यादव
खरगोन: रवि जोशी
राजपुर: बाला बच्चन
लहार: डॉ. गोविंद सिंह
सांवेर: रीना बोरासी
घट्टिया: रामलाल मालवीय उज्जैन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *