इजरायल हमला-दुनिया की सबसे बेहतरीन खुफिया एजेंसी, हाईटेक बॉर्डर सिक्यूरिटी, फिर भी हमास ने इजरायल पर इतना बड़ा हमला कैसे किया

नई दिल्ली. इजराइल में शनिवार को सूरज गाजा पट्टी में धमाकों की गूंज के साथ निकला है। फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास ने इजराइल पर महज 20 मिनट में 5 हजार रॉकेट दागे। हमले में अभी तक 100 से अधिक लोगों की मौत की बात सामने आ रही है। 900 से अधिक लोग घायल हैं। वहीं हमास की ओर से दावा किया गया है कि उसने कई इजरायली सैनिकों को बंधक बना लिया है। वहीं, कई इजरायली नागरिकों को भी बंधक बनाये जाने की जानकारी है। वहीं, इजरायल के जवाबी हमले में 198 मौते हुई है और लगभग 1500 लोग जख्मी हुए हैं।

इजराइल ईरान से मुकाबला करने और इस्लामिक गणराज्य के परमाणु कार्यक्रम को नाकामयाब करने के प्रयासों में इतना व्यस्त हो गया कि उसने अपने ही दूसरे छौर पर मौजूद फिलिस्तीन पर ध्यान ही नहीं दिया। वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि नेतन्याहू सरकार द्वारा न्याय प्रणाली में किये गये बदलाव को लेकर तेल अवीव सहित कई शहरों में चल रहे विरोध प्रदर्शन का भी लाभ दुश्मन देशों ने उठाया है। वजह, कई नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

भारत ने जारी की एडवाइजरी
भारतीय दूतावास ने इजरायल में सभी भारतीय नागरिकों को “सतर्क रहने” और “सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने” के लिए कहा. इसके अलावा गैर-जरूरी आवाजाही से बचने और सुरक्षा आश्रयों के करीब रहने की सलाह दी है. इसमें कहा गया है कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए, इजरायल में सभी भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और स्थानीय अधिकारियों की सलाह के अनुसार सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने का अनुरोध किया जाता है. कृपया सावधानी बरतें, अनावश्यक आवाजाही से बचें और सुरक्षा आश्रयों के करीब रहें.
