PM मोदी ने अधिकारियों के साथ की बैठक, लाल किले से की घोषणाओं को पूरा करने के लिए कहा
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली इस बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। पीएम मोदी ने बैठक में लाल किले से की घोषणाओं की समीक्षा की।
एक आधकारिक बयान में कहा गया कि पीएम मोदी ने लाल किले पर भाषण देते हुए कहा था कि गरीब और मध्यम वर्ग के लिए उसका घर एक सपना होता है। उस सपने को पूरा करने के लिए किफायती ऋण लागू करने की बात कही गई थी। पीएम मोदी ने घरों में सौर ऊर्जा लगाने के लिए भी कहा।
पीएम मोदी के प्रधान सचिव बैठक में हुए शामिल
पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली इस बैठक में प्रधान सचिव पी के मिश्रा और कैबिनेट सचिव राजीव गौबा शामिल हुए थे। पीएम मोदी ने बैठक में सरकार की योजनाओं को जमीन पर उतारने की समीक्षा की।
