विवेचना में ई-रक्षक और आईसीजेएस एप्लीकेषन का अधिक उपयोग के लिये पुलिस अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला

ग्वालियर बाल भवन ग्वालियर के ऑडिटोरियम में ग्वालियर रेंज के ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर जिलों के पुलिस अधिकारियों के लिये ‘‘सीसीटीएनएस, ई-रक्षक एवं आईसीजेएस पर एक दिवसीय प्रषिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीआईडी जीपीसिंह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
मुख्य अतिथि जीपी सिंह ने सेमीनार में उपस्थित पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जो भी टेक्निकल डिवाइस और विवेचना संबंधी एप्लीकेशन हैं उनका उपयोग सभी पुलिस अधिकारियों को आवश्यक रूप से करना आना चाहिए। जो भी विवेचना अधिकारी हैं उन्हे प्रभावी और अच्छी विवेचना के लिये टेक्निकल डिवाइस व इन एपों का बेहतर से बेहतर उपयोग करें। मध्यप्रदेष पुलिस द्वारा शुरू किये गये यह एप्स काफी उपयोगी हैं। इसके आधार पर आपको विवेचना में काफी सहयोग प्राप्त होगा।
श्री डी.श्रीनिवास वर्मा एडीजीपी ग्वालियर ने कहा कि जब भी कोई समस्या आती है तो उसका समाधान भी साथ में आता है। इसी प्रकार सीसीटीएनएस में जो भी कमियां हैं उसको हम सभी को मिलकर दूर करना है। जब कोर्ट से कोई आरोपी बरी होता है तो उसका मुख्य कारण कमजोर विवेचना होती है। आपको अपनी विवेचना में साइंटिफिक इन्वेस्टिगेशन का उपयोग करना है। जब आप किसी भी केस में विवेचना करते हैं तो सबसे पहले जो भी विवेचक अधिकारी है उसे एक इंवेस्टिगेशन प्लान बनाना चाइए कि इस केस में मुझे क्या-क्या करना चाहिए और क्या-क्या करना है। आप ज्यादा से ज्यादा साइंटिफिक इन्वेस्टिगेशन का प्रयोग करें। जब भी कोई विवेचक केस में स्टेटमेंट लेता है तो हमेशा वीडियो स्टेटमेंट लेना चाइए। जिससे आपके द्वारा ली गई स्टेटमेंट काफी हद तक प्रभावी साबित होगी।
ई-रक्षक-एप क्या है

पुलिस अब ई-रक्षक-एप के माध्यम से एक क्लिक में किसी भी अपराधी की कुंडली निकाल सकेगी। इसके लिए पुलिस मुख्यालय भोपाल से सभी थाना प्रभारियों को मिले टैबलेट में ई-रक्षक-एप को इंस्टॉल करना शुरू किया गया है इस एप को प्ले स्टोर से अपने मोबाइल में डाउनलोड कर पुलिस अधिकारी उपयोग कर सकते हैं। यह एप बीट और ग्राउंड लेवल की पुलिसिंग को मजबूत करने में कारगर साबित होगा। जिसमें एक क्लिक करते ही अपराधी की पूरी कुंडली सामने आ जाएगी, साथ ही इस एप के माध्यम से हिट-एंड-रन एवं चोरी के वाहनों का डिटेक्शन भी आसानी से हो सकेगा। इस एप के द्वारा गिरफ्तार व्यक्ति के आपराधिक रिकॉर्ड देखने के लिए नाम और जाति डालते ही उसकी हिस्ट्री खुलकर सामने आ जाएगी। इसके साथ ही अज्ञात और गुमशुदा व्यक्तियों का डाटा इस एप में डालते ही उसकी पहचान आसानी से हो सकेगी। इसमें हिस्ट्रीशीटरों का डाटा भी मिलेगा तथा ई-रक्षक एप में गिरफ्तार होने वाले व्यक्तियों का रिकॉर्ड देखने के लिए विवेचक उसकी डिटेल डालेंगे, जिसके बाद पकड़े गए आरोपी की कुंडली खुलकर सामने आ जाएगी। इस एप का कैमरा चालू कर जैसे ही पुलिस अधिकारी किसी के चेहरे के पास ले जाएंगे तो यह फीचर डाटाबेस में मौजूद चेहरों से उसे मैच करेगा। जिसमें पुलिस द्वारा रोका गया व्यक्ति अपराधी है तो उसके नाम पते के साथ पूरी कुंडली खुलकर सामने आ जाएगी।
आईसीजेएस क्या है

आईसीजेएस के माध्यम से, किसी भी अपराधी से संबंधित जानकारी जैसे कि पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड, जेल प्रवेश और जेल से रिहाई, अपराध में सहयोगी, अपराधी का नेटवर्क इत्यादि को मेटाडेटा के रूप में अदालतों द्वारा एक्सेस किया जा सकता है। आईसीजेएस पोर्टल का उपयोग आपराधिक खोज, मामलों की जांच, पासपोर्ट सत्यापन, चरित्र सत्यापन, जमानत आवेदन और विभिन्न पैमाने पर निवारक कार्यवाहियों में एक महत्वपूर्ण उपकरण के रूप में किया जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *