LNIPE के सैकड़ों छात्र फूल पॉइजनिंग से बीमार, पुलिस ने मैस संचालक को हिरासत में लिया, जरूरत पड़ी तो जिम्मेदारों पर FIR कराएंगे
ग्वालियर. बुधवार की रात लगभग 11 बजे 100 से अधिक छात्र-छात्राओं को फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए हैं। फूड पॉइजनिंग के शिकार छात्र-छात्रायें देश के प्रतिष्ठित एलएनआईपीई यानी कि लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत है। ऐसा बताया जा रहा है कि बीमार सभी छात्र-छात्राओं ने मंगलवार की दोपहर विश्वविद्यालय की मैस में खाना खाया था और उसी के बाद उनकी हालत खराब हो गयी। शाम होते -होते उनकी हालत काफी नाजुक हो गयी। पुलिस ने मैस संचालक को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
जरूरत पड़ी तो जिम्मेदारों पर FIR कराएंगे
LNIPU के रजिस्ट्रार अमित यादव का कहना है कि सुबह से बच्चों की हालत नाजुक थी। मलेरिया की जांच भी कराई है। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया जा रहा था। शाम को हालत बिगड़ने पर अस्पताल में 100 बच्चों को भर्ती कराया है। घटनाक्रम की जांच होगी। फूड के सैंपल लिए जाएंगे। जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जरूरत पड़ी तो उनके खिलाफ FIR तक कराएंगे।
LNIPE हेल्थ सेंटर के डॉ. जयराज वाधवानी के मुताबिक, सुबह बच्चों में बुखार और उल्टी-दस्त के लक्षण देखने में आए थे। इसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के रूप में पैरासिटामॉल और ओआरएस का घोल लगातार दिया जा रहा है। हालांकि, उस समय हालात इतने गंभीर नहीं थे। एकाएक ही शाम को बच्चों की हालत बिगड़ती गई। इसके बाद बिना देरी किए प्रबंधन और फैकल्टी की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया।

