पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आयुर्वेद छात्र क्रमिक भूख हड़ताल पर, अंतिम सांस तक लडेंगे
ग्वालियर. प्रदेशभर की तरह ग्वालियर में भी आयुर्वेद कॉलेज के छात्रों का आन्दोलन जारी है। अब आयुर्वेद चिकित्सा छात्र भूख हड़ताल पर चले गये है। आयुर्वेदिक कॉलेज के छात्र और छात्रायें डॉक्टर सूरज शुक्ला, ऋषिराज मीणा, माधव मुजाल्दे और हरेन्द्र सिंह भदोरिया अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठ गये हैं।
उन्होंने बताया है कि जब तक शासन उनकी मांगों को पूरा नहीं करता वह इसी तरह बैठे रहेंगे। यदि अधिकार हासिल करने के लिये जान की आहुति भी देनी पड़ेगी चिकित्सकों द्वारा उसे भी दिया जायेगा। डॉक्टरों की जांच में हड़ताली डॉक्टरों का स्वास्थ्य गंभीर बना हुआ है।
9 दिन से बैठे हैं छात्र भूख हड़ताल
आपको बता दें कि पिछले 25 सितम्बर से चल रही हड़ताल में आयुर्वेद कॉलेज छात्रों ने अपनी मांगें सरकार तक पहुंचाने की कोशिश की हैं। लेकिन जब उनकी मांगों पर कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलउा तो ऐसी स्थिति में उन्होंने रविवार को अपनी क्रमिक भूख हड़ताल को आमरण अनशन में बदल दिया है। उनकी मांग है कि आयुर्वेद डॉक्टरों को स्टायपेंड बढ़ाकर दिया जाये।
सीपीआई से लिंक किया जाये, परीक्षाओं को समय पर कराया जाये ताकि कार्यकाल समय पर पूरा हो, फारेस्ट नगर निगम समेत अन्य डिपार्टमेंट में जो जगह निकलती हैं वहां पर आयुर्वेद डॉक्टर को जगह दी जाये। मेडीकल लीव भी दूसरे राज्यों के समक्ष दी जाये।
छात्र बोले मांग पूरी नहीं होगी हड़ताल पर रहेंगे
आयुर्वेद चिकित्सा छात्र हरेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि हम पांच सूत्रीय मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हुए थे, जो हमारी मांगे हैं उसके लिए शासन की तरफ से कोई भी आश्वासन हमें नहीं दिया जा रहा है। हमने इस भूख हड़ताल को आमरण भूख हड़ताल में बदल लिया है। जब तक शासन हमारी मांगे पूरी नहीं करता है हम इसी तरह भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे।

