दिल्ली-NCR समेत यूपी, उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके, 5.5 रही तीव्रता
नई दिल्ली. दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी और उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए हैं। रेक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.5 रही। भूकंप का केंद्र नेपाल में था, जहां तीव्रता 6.2 रही है। अब तक जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। दिल्ली में काफी देर तक धरती हिलती रही। जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 2.57 बजे झटके महसूस हुए।
• आगरा और मथुरा में भी भूकंप का झटका महसूस किया गया।
• चंडीगढ़ में सड़कों पर निकले लोग
• उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भी भूकंप के झटके
• नेपाल में बताया जा रहा केंद्र
• दिल्ली एनसीआर में करीब डेढ़ मिनट तक डोली धरती
