महात्मा गांधी की जयंती पर मुख्यमंत्री के नाम खून से लिखेंगे 12 मांगें-अशोक पांडे, प्राताध्यक्ष

भोपाल. एमपी की राजधानी भोपाल में बुधवार कर्मचारियों के आन्दोलन और धरना, प्रदर्शन का दिन रहा है। कर्मचारी मंच के बैनर तले प्रदेशभर से आये अनियमित कर्मचारियों ने तुलसीनगर स्थित तुलसी उद्यान में धरना दिया। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष अशोक पांडे, महेन्द्र सरस, सुनील पाठक समेत कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया। कर्मचारी वक्ताओं ने कहा है कि हम 7वें वेतनमान, अनुकंपा नियुक्ति , पेंशन कलेक्टर दर का वेतन, सामाजिक सुरक्षा का लाभ, बीमा की मांग कर रहे हैं।
राज्य सरकार सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद भी अनियमित कर्मचारियों का उनका अधिकारा नहीं दे रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग की समेकित बाल संरक्षण योजना से जुड़ी संविदा महिला कर्मचारियों ने रवीन्द्र भवन के सामने धरना दिया। संगठन की कुश मिश्रा और सरिता शुक्ला ने बताया कि संचालनालय में अधिकारियों से मिले, मांगें मान ली है।
29 सितम्बर से अधिकारी -कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर
मंत्रालय के कर्मचारियों का 21 सितम्बर से शुरू हुआ आन्दोलन बुधवार को भी जारी रहा। कर्मचारी नेता सुभाष वर्मा ने बताया कि ग्रेड पे बढ़ाने समेत कई मांगों को लेकर 29 सितम्बर से अधिकारी -कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। स्वच्छता मिशन के तहत पंचायत में कार्यरत कर्मचारी बहाली और वेतन भुगतान की मांग को लेकर मंत्रालय में राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेशचंद्र शर्मा और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों से मिले। संघ की महासचिव आरती तिवारी ने बताया है कि हमने पीएमओ को मेमोरंडम भेजा है। चयनित शिक्षक रचना व्यास और रक्षा जैन ने बताया है कि शिक्षक भर्ती के पर्याप्त पदो पर भर्ती नहीं की गयी है।

मुख्यमंत्री नाम सौपा ज्ञापन
मप्र कर्मचारी मंच के प्रदेशाध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया है कि हमने मुख्यमंत्री के नाम पर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा हैं हमें उम्मीद हमारी मांगों का समाधान किया जायेगा। अगर नही तो हम 2 अक्टूबर को गांधी प्रतिमा पर 12 सूत्रीय मांगों को अपने खून से लिखकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मजबूर करेंगे मांगों को मानने के लिये।
अशोक पांडे, मप्र कर्मचारी मंच, भोपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *