बोइंग बिजनेस जेट से Gwalior आएंगे PM मोदी

ग्वालियर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो अक्टूबर को एयरफोर्स के बोइंग बिजनेस जेट से दोपहर को ग्वालियर आएंगे। मोदी महाराजपुरा के एयरबेस पर उतरेंगे और मेला मैदान पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे।
विकास कार्यों का डिजिटल लोकार्पण व भूमिपूजन होगा
इस दौरान विकास कार्यों का डिजिटल लोकार्पण व भूमिपूजन कर कई योजनाओं के तहत हितलाभ वितरित करेंगे। इस अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित केंद्र व राज्य सरकार के मंत्रिगण भी मौजूद रहेंगे।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के निर्देश
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने बैठक में कहा कि सभी अधिकारी पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि यह ड्यूटी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, इसलिए कर्तव्य निर्वहन में कोई ढ़िलाई न हो। टीम भावना के साथ सभी अपनी जिम्मेदारी निभाएं और यदि कोई समस्या हो तो बेझिझक वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क करें।
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को ध्यान में रखकर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं। बैठक में नोडल अधिकारीवार सभी व्यवस्थाओं की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई, साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *