Underwater Swarm Drones: पानी के भीतर ही दुश्मन को तलाश कर तबाह कर देगी नौसेना के यह अंडर वाटर ड्रोन
नई दिल्ली. भारतीय नौसेना ऐसे स्वदेशी ड्रोन्स उतारने वाली है जो दुश्मन को पानी के भीतर से ही तलाशकर उन्हें तबाह कर देंगे। ऐसे ड्रोन्सको अंडरवाटर स्वार्म ड्रोन कहते हैं। इनके अलावा ऑटोनॉमस वेपनाइज्ड बोट स्वार्म, ब्लू ग्रीन लेजर्स, मल्टीपल फायर फाइटिंग सिस्टम और छोटे ड्रोन्स भी नौसेना में शामिल होने वाले हैं।
नौसेना के उच्च पदस्त अधिकारी के अनुसार इंडियन नेवी में 75 नई तकनीक शामिल होने वाली है। यह सभी स्वदेशी हैं। मारक, सटीक और घातक हैं। इन तकनीकों की पहचान नौसेना ने की है। उसके बाद निजी कंपनियों से इन्हें बनाने के लिये कहा है। यानी ऐसी कंपनियां जो एमएसएमई में आती है। नौसेना आत्मनिर्भर भारत के तहत 2030 तक पूरी तरह स्वदेशी होना चाहती है।
