पाकिस्तान की ड्रग्स से पंजाब में कमाई और कनाडा के लिये फंडिंग से चल रहा है खालिस्तानी आतंक का खेल
टोरंटो. कनाडा में आज जो भारत विरोधी हालात है। इसके 2 सबसे बड़ी वजह है। एक तो कनाडा में भारतीय मूल की सिंख आबादी बड़ी संख्या में हैं और अस्सी-नब्बे के दशक से वहां खालिस्तान समर्थकों को खाद-पानी दिया जाता रहा हे। दूसरी वजह यह है कि कनाडा की राजनीति में कुसी का हित साधने के लिये राजनीतिक दल भी खालिस्तान समर्थक अपराधियों, गैंगस्टर्स और आतंकवादियों को शरण देते रहे हैं।
खालिस्तान समर्थक गैंगस्टर्स और आतंकवादियों के क्या-क्या धंधे हैं और क्या है। इनकी फंडिग का नेटवर्क हैं। यह सब आपको बतायेंगे, लेकिन पहले जान लें कि जस्टिन ट्रूडो कैसे सिर्फ निज्जर की हत्या पर सेलेक्टिव शोर मचा रहे हैं और क्यों? अमेरिका से कनाडा के बीच घूमता गुरपतवंत सिंह पन्नू हो, मारा जा चुका हरदीप सिंह निज्जर हो। कनाडा में छिपा अर्शदीप उल्ला हो, लखबीर लांडा हो या भारत का मोस्ट वॉटेंड गोल्डी बरार हो। इन सारे अपराधियों, गैंगस्टर्स और आतंकवादियों का गठजोड़ कनाडा की जमीन की फलफूल रहा हैं।
