MP में पुलिस अधिकारियों को मिलेगा पांचवां समयमान वेतनमान

भोपाल. प्रदेश के पुलिस अधिकारियों को अब पांचवां समयमान वेतनमान मिलेगा। कोटवार और अतिथि विद्वानों के मानदेय में वृद्धि की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जो घोषणा की थी, उसे मंगलवार को कैबिनेट में स्वीकृति दी गई। वहीं, मुख्यमंत्री संबल योजना में पंजीक़ृत श्रमिक और उसके परिवार का सदस्य राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने पर 25 हजार से लेकर 50 हजार रुपये तक प्रोत्साहन राशि देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

मुख्यमंत्री ने बिना सेवा भूमि वाले कोटवारों का मानदेय चार से बढाकर आठ हजार रुपये करने की घोषणा की थी। इसी तरह अतिथि विद्वानों का मानदेय 50 हजार रुपये का निर्णय लिया था। राज्य प्रशासनिक सेवा, राज्य वित्त सेवा के तरह ही पुलिस अधिकारियों को पांचवां समयमान वेतनमान देने की घोषणा की गई थी। इन्हें कैबिनेट ने स्वीक़ृति दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *