पोरसा रोड पर कार में लगी आग, बाइक और कार के बीच हुई भिंडत
पोरसा. तेज रफ्तार आ रही ने साडू के पुरा गांव के पास सड़क पर जा रही मोटरसाईकिल में टक्कर मार दी। इसके बाद कार भी अनियंत्रित होकर खंती में गिर गयी। वहीं कार की टक्कर से मोटरसाईकिल चालक जख्मी हो गया। जों काफी देर तक सड़क पर घायल अवस्था में तड़फता रहा। जब घटना की खबर पुलिस को मिली तो पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर घायल को अम्बाह सिविल अस्पताल में पहुंचाया जहां से डाक्टरों ने घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रैफर कर दिया है।
सोमवार की शाम लगभग 5.30 बजे तेज रफ्तार कार एमपी07सीजी 9413 कार पोरसा ओर से आ रही थी। मोटरसाईकिल सवार मुकेश पिता यशराम 39 अम्बाह ओर से मोटरसाईकिल से अपने घर जा रहा था। तभी सामने से आ रही कार ने मुकेश की मोटरसाईककिल को टक्कर मार दी। जिससे मुकेश के सिर व पैर में गंभीर चोटें आयी है। घटना को देखकर आसपास के लोग एकत्रित हो गये। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। जिसके बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। इस बीच तड़फता रहा। घटनास्थल पर पहुंचकर दमकल ने आग बुझाई। फिलहाल मौके से कार चालक भी फरार हो गया है जिसकी अम्बाह पुलिस तलाश कर रही है।
