दतिया कुंड में 10 बच्चे में से 4 की मौत, गणेश विसर्जन के बीच घटी घटना, 2 बच्चे रैफर ग्वालियर

दतिया. थाना सिविल लाइन के इलाके में ग्राम निरावल बडेनिया में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। गांव में ही प्राचीन सिद्धों की टोरिया पर बने कुण्ड में गणेश विसर्जन के दौरान 8 बच्चे डूब गये। इनमें से 5 नाबालिग लड़कियां और तीन लड़के शामिल हैं। हादसे में 3 लड़कियों और एक लड़के की मौत हो गयी, जबकि 4 बच्चों को जिला अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद 2 घंटे में डूबे हुए बालकों को कुण्ड से बाहर निकाला गया। पुलिस घटना की पड़ताल में जुट गयी। हादसे में मृत बालकों के नाम अंशपाल 12 वर्ष, कृष्णपाल 18 वर्ष, प्रतिज्ञापाल 12 वर्ष और आस्था पाल 15 वर्ष हैं।
बड़वानी में एक बच्चे की मौत
इधर, बड़वानी के सेंधवा में डूबने से 4वर्षीय बालक की मौत हो गयी। जयदीप 4वर्ष पिता सुनील डावर डुइवे की स्टॉप डेम में नहाने के दौरान पैर फिसलने में गहरे पानी में चला गया। परिजन तुकाराम निवासी जामनिया ने बताया है कि दोपहर लगभग 3 बजे स्टॉप डेम में बालक नहाने गया था। जिसकी पैर फिसलने से गहरने पानी में जाने से उसकी मौत हो गयी। बकरी चराने गये बच्चों ने परिजन को दी सूचना। सूचना मिलने के बाद परिजन ने बिजासन पुलिस को सूचना दी। बिजासन पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। शव को पीएम करवा कर परिजन के सुपुर्द किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *