MP के ऐश्वर्य ने चीन को पछाड़ा, साथियों के साथ भारत के लिये गोल्ड पर किया कब्जा

भोपाल. चीन के हांगझोउ में आयोजित एशियन गेम्स में भारत के ऐश्वर्य प्रतापसिंह तोमर और टीम ने चीन को पछाड दिया है। ऐश्वर्य-दिव्यांश-रूद्रांक्ष ने दिलाया भारत को पहला गोल्ड दिलाया। इसी के साथ भारत प्लाइंट टेवल में चीन से ऊपर आ गया है। पुरूषों की 10 मीटर एयर राइफल एकल प्रतियोगिता में खरगोन जिले में जन्मे ऐश्वर्यप्रताप सिंह तोमर ने कास्य पदक हासिक कर दुनिया में देश प्रदेश का नाम बढ़ाया है।
चाइना का तोड़ा रिकॉर्ड
हांगझोउ में एशियन गेम्स 2023 में हमारे निशानेबाजों ने गोल्ड हासिल किया है। पुरूषों की 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में रूद्रांक्ष बाला साहेब पाटिल, दिव्यांश सिंह पंवार और ऐश्वर्य प्रतापसिंह तोमर की तिकड़ी ने स्वर्ण पदक जीता है। क्वालिफिकेशन राउंड में टीम ने 18़93.7 अंक हासिल कर टीम में इवेंट में चीनी खिलाडि़यों का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।

कई रिकॉर्ड हैं ऐश्वर्य के नाम
ऐश्वर्य ने 2019 एशियाई एयरगन चैंपियनशिप में जूनियर 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता. इसके बाद सुहल में 2019 आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में ऐश्वर्य ने स्वर्ण पदक जीता और 50 मीटर स्पर्धा में 459.3 स्कोर करके जूनियर विश्व रिकॉर्ड बनाया.
ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर उपलब्धियां
50 मीटर राइफल 6वें और पुरुषों का इवेंट में 3rd पोजीशन पर हैं
ISSF वर्ल्ड कप 2023 में स्वर्ण पदक जीता
सीनियर विश्व कप 2022 में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता
दोहा एशियाई चैम्पियनशिप 2019 में 2 कांस्य जीते
सुहल वर्ल्ड कप 2019 में स्वर्ण पदक जीता
एशियाई चैम्पियनशिप 2019 से ओलंपिक 2020 में कोटा हासिल किया
दिल्ली विश्व कप 2021 में 50 मीटर एकल में तीसरी स्वर्ण पदक, मिश्रित 50 मीटर में कांस्य और टॉम एयर राइफल पुरुष में रजत पदक

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *