उमरिया में कार एक्सीडेंट में 5 लोगों की मौत

उमरिया. माली रोडश्र पर रविवार की देर रात 2 बजे एक कार पेड़ से टकरा गयी। सड़क दुर्घटना शहडोल में पदस्थ खनिज इंस्पेक्टर पुष्पेन्द्र त्रिपाठी, लोकसेवा प्रबंधक अविनाश दुबे सहित 5 लोगों की मौत हो गयी है। पुष्पेन्द्र त्रिपाठी के रिश्तेदार रीवा से शहडोल आये हुए थे। इन्हीं का जन्मदिन मनाने यह ढाबे गये थे। वापिस लौटते समय कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी।
कार में सवार शहडोल में पदस्थ माइनिंग इस्पेक्टर पुष्पेन्द्र त्रिपाठी, शहडोल के लोकसेवा प्रबंधक अवनीश दुबे, जिला पचायत शहडोल दिनेश सारीबा सब इंजीनियर गोहपारू और रीवा से आये अमित शुक्ला सवार थे जिसकी इनकी भी मोत हो गयी।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार एक्सीडेंट सुबह 5 बजे कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। जिसमें 3 लोगों की मौत घटनास्थल पर 2 लोगों की मौत अस्पताल में हो गयी। आपको बता दें यह सभी लोग शासकीय कर्मचारी थे यह सभी लोग जन्मदिन की पार्टी मनाकर वापिस लौटते समय हुआ है। यह एक्सीडेंट एनएच 43 की घुनघुटी चौकी के इलाके में मझगंवा गांव की सड़क दुर्घटना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *