चीन सीमा पर ब्रिज, सुरंग, एयरफील्ड और सड़कें बना रहा भारत

नई दिल्ली. सीमा सड़क संगठन (BRO) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी ने बताया है कि भारत पिछले 3 वर्षो में चीन से लगी सीमा पर कई निर्माण गतिविधियां कर रहा है। महानिदेशक यहां बीआरओ की वायुप्रेषण ईकाई () के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने आये थे। जिसे दुनिया का सबसे बड़ा 3डी क्रांककीट प्रिंटेड परिसर माना जाता है।
केन्द्र सरकार ने 100 प्रतिशत बढ़ाया बजट
उन्होंने बताया है कि भारत सरकार बजट और नई तकनीक बढ़ाकर बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं को पूरा करने के लिये बीआरओ का पूरा सहयोग कर रही है और केन्द्र सरकार ने पिछले 2वर्षो में बीआरओ के बजट में 100 प्रतिशत की वृद्धि की है। यह पूछे जाने पर कि चाइना भारत के सीमावर्ती इलाकों के पास बड़े बुनियादी ढांचे का विकास कर रहा है। लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी ने बताया है कि पिछले 3 वर्षो में चीन सीमा पर बीआरओ और अन्य एजेंसियों द्वारा बहुत सारी निर्माण गतिविधियां की जा रही है।

महानिदेशक ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान 8,000 करोड़ रुपये की लगभग 300 बीआरओ परियोजनाएं पूरी की गईं हैं. उन्होंने बताया, ‘पिछले तीन वर्षों में, हमने 295 सड़क परियोजनाएं, पुल, सुरंगें और हवाई क्षेत्रों का निर्माण किया जो राष्ट्र को समर्पित किए गए. चार महीनों में हमारी 60 और परियोजनाएं तैयार हो जाएंगी और हमारे काम की गति बढ़ गई है. बीआरओ सड़कों के निर्माण में स्टील स्लैग – स्टील का एक उप-उत्पाद – और प्लास्टिक का उपयोग कर रहा है।
यूपीए सरकार बरतती थी एहतियात
उन्होंने कहा, ‘आज बीआरओ के काम की गति काफी तेज है और इसमें सरकार का पूरा सहयोग है। चाहे वह बजट हो, मशीनें हों, नई तकनीक हो या प्रक्रियाओं का सरलीकरण हो. आप आश्वस्त रह सकते हैं कि हम अगले चार से 5 वर्षों में चीन को पीछे छोड़ देंगे.’ डीजी ने कहा कि पिछली सरकार वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास सड़कें बनाने से एहतियात बरतती थी। चौधरी ने कहा, तत्कालीन रक्षा मंत्री एके एंटनी ने 2008 में संसद में बयान दिया था कि चीन उन्हीं सड़कों का इस्तेमाल भारत के खिलाफ कर सकता है, लेकिन आज, सरकार अलग तरीके से सोच रही है।  हमारी परियोजनाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है’ चौधरी ने कहा कि 60 साल में केवल दो सुरंगें बनी थीं लेकिन पिछले तीन साल में चार सुरंगें बनाई गई है।
दुर्गम इलाकों तक पहुंचाई सड़क
उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, तवांग और अन्य क्षेत्रों में ऊंचाई वाले इलाकों में स्थित सड़क के बंद रहने के समय को घटाने के वास्ते BRO  बर्फ हटाने के लिए नयी तकनीक और मशीन का इस्तेमाल कर रहा है. जोजी ला दर्रे का उदाहरण देते हुए चौधरी ने कहा कि यह बर्फ के कारण अक्टूबर से छह महीने तक बंद रहता था. उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में सड़क के बंद रहने का समय घट गया है।
BRO   की परियोजनाओं पर महानिदेशक ने कहा कि उसने डेमचोक में 19,000 फुट की ऊंचाई पर दुनिया की सबसे ऊंची सड़क का निर्माण किया. चौधरी ने कहा, ‘करीब 40 दिन पहले, हमने 15,000 फुट की ऊंचाई पर हानले में एक सुरंग शुरू की थी.’ उन्होंने कहा कि सभी सड़कें माउंट एवरेस्ट के आधार शिविरों से अधिक ऊंचाई पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *