बसस्टैंड डिपो से निगम ने हटाया नीरज ट्रैवल्स का कब्जा, 5 बसें हटवाई, कार्यालय खाली कराकर लिया अपने कब्जे में

ग्वालियर। ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा नीरज ट्रैवल एजेंसी का अनुबंध निरस्त करने के उपरांत आज गुरुवार को नगर निगम ग्वालियर द्वारा बस स्टैंड स्थित डिपो पर बने नीरज ट्रैवल्स के कार्यालय को खाली करा कर कब्जे में लिया गया तथा डिपो पर खड़ी 5 बसें हटाई गई।
उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी मदाखलत डॉ अतिबल सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह के निर्देशानुसार स्मार्ट सिटी ग्वालियर द्वारा निरस्त किए गए नीरज ट्रैवल्स के अनुबंध के चलते आज गुरुवार को नगर निगम की मदद अमले द्वारा देर शाम तक बस स्टैंड स्थित डिपो पर स्थित नीरज ट्रैवल्स के कार्यालय को रिक्त कराया गया तथा कार्यालय को निगम के कब्जे में लिया गया। इसके साथ डिपो पर खड़ी नीरज ट्रैवल्स की 5 बसों को डिपो से हटवा कर अन्यत्र भिजवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *