धीमी गति से एलिवेटेड रोड का चल रहा है निर्माण कार्य
ग्वालियर. स्वर्ण रेखा नदी पर पहले चरण में महारानी लक्ष्मीबाई समाधि से लेकर हजीरा पुल तक एलिवेटेड रोड बनाई जायेगी। एलिवेटेड रोड 447 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले 3 किमी रोड बनाने का लक्ष्य विधानसभा चुनाव से पहले बनकर तैयार करना थी। लेकिन अभी तक पिलर बनाने का कार्य चल रहा है। पिलर के साथ स्पान बनाने का काम भी नहीं हो पाया है। वीरांगना लक्ष्मीबाई से लेकर ट्रिपल आईटीएम तक 6.5 किमी एलिवेटेड बनना थी। अभी निर्माण कार्य एमएलबी समाधि से लेकर हजीरा पुल तक बनाई जा रही है। निर्माण कार्य गति काफी धीमी चल रही है। इससे अनुमानतः काफी समय लग सकता है। जबकि पहले चरण का निर्माण कार्य 31 मार्च 2024 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया था।
गार्डर डालने से पहले आसपास बने मकानों को हटाना होगा यह मकान अतिक्रमण के दायरे में आते हैं। ऐसे कोई भी जनप्रतिनिधि खतरामोल लेने के लिये तैयार नहीं है। गॉर्डर 110 फीट लम्बे हैं जिन्हें ट्रिपल आईटीएम सामने बना कर रखे गये है। जैसे ही पिलर का निर्माण पूर्ण होते ही गॉर्डर डालने का कार्य शुरू कर दिया जायेगा।
6 स्थानों पर रैंपनुमा 13 सड़कें बनाई जाएंगी
एलिवेटेड रोड पर 6 किमी की लंबाई में 6 स्थानों पर रैंपनुमा 13 सड़कें बनाई जाएंगी। इस रोड पर फूलबाग, सेवानगर, बिरला नगर, तानसेन नगर, हजीरा व ट्रिपल आइटीएम तक रोड कनेक्टिविटी मिलेगी। साथ ही पैदल चलने वालों के लिए ट्रैक भी बनाया जाएगा।
