LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में सलमान खान, छोटू खान ने गणेश पंडाल में मां-बेटों पर तलवार से हमला किया

ग्वालियर. गणेश पंडाल में मां, बेटे और दो अन्य लोगों पर तलवार-लाठी से हमला किया गया। आरती में साउंड सिस्टम बजाते ही हमलावर नाराज हो गए। वे आरती के बीच तलवार, लाठी और सरिया लेकर मां – बेटे पर टूट पड़े। बचाने आए दो अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की। घटना मंगलवार रात गेंडेवाली सड़क प्रजापति मोहल्ले की है।
पुलिस ने चार हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास में केस दर्ज किया है। महिला के घायल बेटे को जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
सलमान खान, छोटू खान आए व अन्य लोगों ने हमला किया
जनकगंज थाना क्षेत्र के गेंडे वाली सड़क स्थित प्रजापति मोहल्ले की उर्मिला यादव ने घर के पास ही गली में गणेश प्रतिमा की स्थापना की है। उन्होंने पुलिस को शिकायत में बताया कि मंगलवार रात 9.30 बजे गणेश पंडाल में आरती की तैयारी चल रही थी। साउंड सिस्टम जैसे ही ऑन किया तो पास ही रहने वाले सलमान खान, छोटू खान आए और गाली – गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपी हमले पर आमादा हो गए। उस समय उन्हें समझाकर रवाना कर दिया। इसके कुछ देर बाद जब आरती चल रही थी, तभी सलमान, छोटू, इरफान, परवेज व अन्य लोग आए और हमला कर दिया। सलमान तलवार लिए हुए था।
हमले के बाद धमकाते हुए भागे
उर्मिला ने FIR में बताया, परवेज ने बेटे के माथे पर तलवार से हमला किया। मैं बचाने दौड़ी तो इरफान ने मुझे लाठी मारी। मेरे दाहिने हाथ के पंजे पर चोट आई। वहां जसवंत खटीक आया तो छोटू ने उस पर तलवार से हमला किया। उसके बाएं हाथ की अंगुलियों से खून निकल आया। बचाने आए श्याम को भी तलवार लगी। हमले के बाद सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।
घटनास्थल पर पुलिस तैनात
जनकगंज थाना प्रभारी विपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि घायलों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। घटनास्थल पर पुलिस जवान तैनात कर दिए गए हैं। हमलावरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *