UP-छात्रा का दुपट्टा खींचने वाले 3 आरोपी भागते समय शॉर्ट एनकाउंटर में घायल, पुलिस ने मारी गोली

अम्बेड़करनगर. उत्तरप्रदेश के अंबेडकरनगर में मनचलों की करतूत से परेशार इंटरमीडियेट की छात्रा की मौत के बाद 3 आरोपियों ने पुलिस की गिरफ्त से भागने का प्रयास किया। इस बीच आरोपियों ने पुलिस कर्मियों से बंदूक छीनने की भी कोशिश की और फायरिंग भी की। इसके बाद जवानों ने जवाबी कार्यवाही में उन्हें गोली मार दी। पुलिस मुठभेड़ में आरोपी शाहबाज और फैसल के पैर में गोली लगी है। जबकि तीसरे आरोपी का भागते समय गिरने से पैर टूट गया है।
दरअसल शुक्रवार को स्कूल से लौटते समय कुछ युवकों ने छात्रा से छेड़खानी की थी और उसका दुपट्टा खींच लिया था। इससे छात्रा साइकिल से सड़क पर गिर गयी और गाड़ी से टक्कर के बाद उसकी मौत हो गयी थी। इस घटना से छात्रा के माता-पिता सदमे में हैं। मृतक लड़की के पिता ने बताया कि उनकी बायोलॉजी की छात्रा थी। पढ़ाई में बेहद अच्छीद थी और डॉक्टर बनना चाहती थी। पिता सभाजीत वर्मा ने बताया कि मौखिक तौर पर पुलिस वालों से एक हफ्ते पहले इन मनचलों की हरकतों को लेकर शिकायत की थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। अगर उस समय कार्यवाही हुई होती तो आज उनकी बेटी जिन्दा होती।आपको बता दें कि छात्रा की मौत के बाद पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *