​​​​अनंतनाग में पांचवें दिन एनकाउंटर जारी, सुरक्षाबलों ने पहली बार हेरॉन ड्रोन से ग्रेनेड बरसाए

श्रीनगर. कश्मीर के अनंतनाग में रविवार 17 सितंबर को पांचवें दिन एनकाउंटर जारी है। सेना को गडूल कोकेरनाग के जंगलों में दो और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। शनिवार को सेना ने एक आतंकी को मारा गिराया था। अंधेरा होने के कारण रात में ऑपरेशन रोक दिया गया था।

अनंतनाग के कोकेरनाग में सेना का ऑपरेशन रविवार 17 सितंबर को जारी है। कश्मीर में शनिवार को सेना ने दो ऑपरेशन में 4 आतंकी ढेर कर दिए थे। अब तक तीन मुठभेड़ में छह आतंकी मारे गए हैं। - Dainik Bhaskar

कोकेरनाग में सेना ने कल पहली बार किसी आतंकी ऑपरेशन में अपने सबसे एडवांस्ड ड्रोन हेरॉन मार्क-2 को अटैक के लिए उतारा। ड्रोन ने आतंकी को ढूंढ़कर उस पर ग्रेनेड फेंका, जिससे वह ढेर हो गया। मुठभेड़ के दौरान तेज बारिश में भी हेरॉन काम करता रहा। इसके अलावा क्वॉड कॉप्टर ड्रोन ने आतंकियों को खदेड़ने में मदद की। ये ड्रोन पांच तरफ से गोली और ग्रेनेड एक साथ बरसा सकता है। इसे 15 किलोमीटर दूर से ऑपरेट कर सकते हैं।

सेना ने ड्रोन फुटेज का वीडियो जारी कर बताया कि आतंकी यहीं पर छिपे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *