CM शिवराज सिंह का ऐलान, गुना बनेगा नगर निगम

गुना. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुना को नगर निगम बनाने की घोषणा की है। उन्होंने यहां मेडिकल कॉलेज खोलने का भी ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें गुना की जनता की बहुत दिन से याद आ रही थी। जन आशीर्वाद यात्रा तो मिलने का एक बहाना है। वह खाली हाथ नहीं आए हैं। उन्होंने कहा कि टेकरी कॉरिडोर के लिए पहले ही 12 करोड़ स्वीकृत किए गए थे। हनुमान टेकरी पर कॉरिडोर जल्द बनाया जाएगा। सीएम शिवराज सिंह शनिवार को गुना में जन आशीर्वाद रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ने कहा कि शिवराज सिंह जनता का पुजारी है। वह सरकार नहीं चलाते बल्कि परिवार चलाते हैं।
जिनके नाम पीएम आवास में नहीं हैं उन्हें सीएम आवास में जोड़ा जाएगा
इससे पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जन आशीर्वाद रथ पर सवार होकर रोड शो भी किया। उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और बीजेपी नेता जयभान सिंह पवैया मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिनके नाम पीएम आवास और आवास प्लस में नहीं आ पाए हैं, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्हें सीएम आवास में जोड़ा जाएगा। फॉर्म भरने की शुरुआत कल से ही होगी। वह खुद भोपाल से फॉर्म भरकर इसकी शुरुआत करेंगे। लाड़ली बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। इसके फार्म भी आप लोग भरें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *